Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2017

ऑफलाइन

“आप अपने प्रोफ़ाइल पर अपनी फोटो क्यों नहीं लगाते है?" सुजाता अपनी सहेली की बात से डर गई थी। उसने अपनी खुद की कहानी बताई थी, कि कैसे उसे भी किसी अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर मित्रता हो गई थी, और बाद में उसने इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। उसका घर उजड़ते उजड़ते रह गया था। उसके चाचा जी पुलिस में है, और उनकी वजह से वह उस ब्लैकमैलर के शिकंजे से बची थी।  आज तीन महीने से वह राहुल से ऑनलाइन बाते करती थी। दोनों ने एक दूसरे की तस्वीर भी नहीं देखी थी। बस मोबाइल पर लिख कर बातें होती रहती। शादी के 15 वर्ष बाद उसे कोई ऐसा मिला था जिसके साथ वह एक बार फिर दिल खोल कर बाते कर सकती थी। दोनों की पसंद एक जैसी थी, और जितना कुछ उन्होंने एक दूसरे को बताया था, उसके अनुसार दोनों की जिंदगी भी एक जैसी थी। शादी के बाद लगभग 3-4 वर्षों तक वह अपने पति मनोज के साथ बहुत खुश थी। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे, साथ घूमना फिरना, घंटों तक बाते करते रहना, एक दूसरे को अच्छे से समझना; ऐसा लगता था मानो दोनों एक दूसरे के पूरक है। पर बाद में पता नहीं किसकी नजर लग गई, मनोज धीरे धीरे अपनी नौकरी में व्यस्त